
Jamshedpur : सोनारी थाना अंतर्गत बुधराम मोहल्ला में मानसिक रूप से बीमार 52 वर्षीय नाली देवी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार थी. इस वजह से वह असामान्य हरकतें कर रही थी. घटना के समय घर में कोई नहीं था. उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी. नाली देवी अविवाहित थी और अपने भाई धनंजय के घर में ही रहती थी. सूचना के बाद सोनारी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा : मामूली विवाद में चाचा को तालाब में डुबाेकर मारने के बाद शव को खेत की मेड़ में दबाया




