
Kandra : बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस ने गम्हरिया में गुरुवार को जन जागरण पदयात्रा अभियान चलाया. गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गयी इस पदयात्रा का नेतृत्व सरायकेला जिला कांग्रेस के अध्यक्ष छोटराय किस्कू ने किया. जन जागरण पदयात्रा अभियान लाल बिल्डिंग चौक से बोलाईडीह, गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान तथा पुराना बस्ती तक चला. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया और केंद्र सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत कराया. अभियान का मूल उद्देश्य गली-मोहल्लों एवं गांव के अंतिम छोर तक पहुंच कर नरेंद्र मोदी सरकार की वादा खिलाफी, बढ़ती महंगाई , किसान विरोधी नीति, रसोई गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल पर की गयी बेतहाशा टैक्स वृद्धि के खिलाफ देशभर में जन-जागरण करना है. जन जागरण कार्यक्रम में सरायकेला के प्रभारी रियाजुद्दीन खान, विजय यादव, जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू, जिला महासचिव जवाहरलाल महाली, वरिष्ठ नेता देवनाथ सिंह सरदार, जन जागरण अभियान गम्हरिया के प्रभारी विनोद प्रधान, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बारीक, गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष गौरीशंकर प्रसाद वरिष्ठ नेता ब्रजेश सिंह , युवा नेता होपना हेंब्रम, वरिष्ठ नेता फूलकांत झा, दिवाकर झा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक गोराई आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – BSF कैंप के भीतर था उग्रवादियों को हथियार सप्लाई करने वाला सौदागर, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद




