
Bhagalpur: जिले के पीरपैंती में इफको ई बाजार लिमिटेड के कर्मचारी कुंदन कुमार के साथ लूट नहीं हुई थी. खुद कुंदन कुमार लूट बताकर गबन की राशि को खुर्दबुर्द करने की साजिश रची थी. तब कुंदन ने 35 लाख 51 हज़ार लूट की बात बताई थी. कुंदन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए उसने दो साथियों की मदद ली थी.
इसे भी पढ़ें : अमीरी में मुकेश अंबानी के बराबर हुए गौतम अडाणी, दोनों की संपत्ति 89 अरब डॉलर
जिन दो साथियों से मदद ली थी उनमें एक इशीपुर बाराहाट के पसाईचक गांव निवासी नीतेश कुमार यादव और दूसरा पीरपैंती थानाक्षेत्र के सुंदरपुर गांव का बिनोद यादव भी शामिल था. भागलपुर के एसएसपी नीतीश गुड़िया ने बताया है कि साक्ष्य मिलने के बाद कुंदन कुमार से कड़ाई पूछताछ की गई. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है उसने बताया है कि कम्पनी के जिस खाद को वह किसान के साथ बिक्री कर रहा था, उस रुपये को वह सरकारी खाते में न डाल निजी उपयोग में ला रहा था. जब यही रकम 40 लाख पहुंच गया तो उसने अपने साथियों के साथ रुपये के गबन को लेकर एक षड्यंत्र रचा और इसे लूट की कहानी में तब्दील कर दिया.




