JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

जेपीएससी मामलाः विधायक भानु प्रताप शाही समेत 13 लोगों के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी

Ranchi: लालपुर थाने में दो विधायकों सहित 13 के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. विधायक भानु प्रताप शाही, नवीन जायसवाल सहित 13 के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों व अन्य पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लगा है. इस मामले में प्राथमिकी अंचलाधिकारी सदर रांची अमित भगत की ओर से दर्ज कराई गई है. जिन अन्य के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है उनमें सफी ईमाम, मनोज यादव, देवेंद्र महतो, गुलाम सरवर, कहकसा कमाल, किसलय तिवारी, प्रवीण चौधरी, कुणाल प्रताप, राहुल अवस्थी, अस्मित सिंह सेट्ठी और सरिता महतो शामिल हैं. इनके विरुद्ध आईपीसी की धाराए सहित डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धाराए लगाई गई है.

12.30 बजे पुलिस के साथ हु‌ई धक्का मुक्की

आरोप है कि प्रदर्शनकारी ज्यादा उग्र हो गए और पुलिस के साथ 12.30 बजे हाथापाई व धक्का मुक्की करने लगे. तब पुलिस को उन्हें तितर बितर करने का आदेश प्रशासन की ओर से दिया गया. प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने से अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई. इसके बाद पुलिस को उनपर बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ तितर बितर हुई.

धक्का मुक्की में कई पुलिसकर्मियों को आई चोट

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरक्षी राकेश चंद्र चौधरी, विजय कुमार शर्मा, अनिल कुमार पाठक, पुष्पा मिंज, प्रफुल्लित बेक और एएसआई सुरेश सोरेन को इस घटना में चोटें आई. प्रदर्शनकारियों पर कोविड महामारी से बचाव व रोकथाम के दिशा निर्देश का भी उल्लंघन करने का आरोप है.

 

इसे भी पढ़ें :

Related Articles

Back to top button