JharkhandLead NewsRanchi

अतिक्रमण करने वाले चार लोगों के खिलाफ निगम ने दर्ज कराई FIR

Ranchi : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रांची नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर रेस हो गया है. इसी क्रम में सोमवार को सुबह बिरसा चौक इलाके में नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया. इस दौरान कई लोगों के सामान जब्त किए गए और कई लोगों का फाइन भी काटा गया. इस बीच कुछ लोग टीम के विरोध में हंगामा करने लगे. लोग अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं थे. हंगामा काफी बढ़ गया और वहां पर तू तू मैं मैं भी होने लगी. तभी नगर निगम की टीम ने अधिकारियों के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ डोरंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. साथ ही उनपर कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : 59वीं RSFI नेशनल गेम के लिए झारखंड टीम का चयन, रांची व हजारीबाग के खिलाड़ियों का बोलबाला

खुद से लोग हटा लें अतिक्रमण

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम को शहर के दो मुख्य सड़कों को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है. इसके तहत ही निगम की टीम ने बिरसा चौक से कार्रवाई शुरू कर दी है. एक अधिकारी की माने तो अब किसी भी हाल में अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इसलिए लोग सड़क किनारे से अपना अतिक्रमण खुद से हटा लें नहीं तो नगर निगम की टीम सामान जब्त कर ले जाएगी. वहीं गाड़ियों को भी नो पार्किंग जोन से टो-अवे कर लिया जाएगा. जहां फाइन भरने के बाद ही सामान और गाड़ियों को छोड़ा जाएगा.

इसे भी पढ़ें : सचिव के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, 18 दिसंबर को सीएम आवास का करेंगे घेराव

Related Articles

Back to top button