
Ranchi: रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा स्केटिंग एवं स्केट बोर्डिंग ट्रायल का राज्य स्तरीय आयोजन 20 नवंबर से शुरू हुआ था. खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम होटवार, रांची में इसका आयोजन किया गया था. सेलेक्शन ट्रायल में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड की भी भूमिका थी. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रिजल्ट आरएसएफआई (रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) के द्वारा सोमवार को जारी किया गया. जिन खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ है, वे अब 59th RSFI नेशनल गेम में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसमें ज्यादातर रांची और हजारीबाग के खिलाडियों ने जगह बनायी है. ट्रायल प्रतियोगिता को सफल बनाने में विकास सिंह, सुमित शर्मा, डॉ० राकेश अग्रवाल, डॉ० डेरिक कुजूर, विशाल प्रसर सहित अन्य का योगदान रहा.
मोहाली में 59वीं RSFI नेशनल गेम
59वीं RSFI नेशनल गेम प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 22 दिसंबर, 2021 तक मोहाली, पंजाब में होगा. इसमें स्केट बोर्डिंग के चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे. इसके अलावे स्पीड स्केटिंग का आयोजन दिल्ली में 11 से 22 दिसंबर को आयोजित होगा. स्पीड स्केटिंग के लिये सेलेक्ट प्लेयर्स दिल्ली में अपना हुनर दिखायेंगे.

चयनित खिलाड़ियों की सूची
स्पीड स्केटिंग (इनलाइन ब्वॉयज)
5-7 Age Group
1st अर्सलान साक्वि हजारीबाग
2nd सक्षम हजारीबाग
7-9 Age Group
1st मयंक कुमारा मालाकार हजारीबाग
9-11 Age Group
1st अभिजीत बासु रांची
2nd रेयांस नितिन सावंत रांची
3rd रुद्रांश शर्मा धनबाद
11-14 Age Group
1st श्रेयश पुरोहित हजारीबाग
2nd श्रेयश कुलकर्णी रांची
3rd शुभांस सुंडी रांची
14-17 Age Group
1st एलेक्स लकड़ा रांची
2nd प्रियांश गुप्ता रांची
3rd स्नेहांश सुंडी रांची
इनलाइन गर्ल्स
9-11 Age Group
1st ब्लेसी एंजल रामगढ़
2nd रिद्धि धनुका रांची
11-14 Age Group
1st जैनब सफदर रांची
क्वाड्स बॉयज
7-9 Age Group
1st रिसभ अभिजीत हजारीबाग
2nd पियूष कुमार गुप्ता हजारीबाग
3rd श्वेताभ जयदीप डाल्टनगंज
9-11 Age Group
1st अलंकृत शीधार्थ डाल्टनगंज
2nd रजनीश लहेरी हजारीबाग
3rd सिरशेंधु मिसरा रांची
11-14 Age Group
1st अयान टकयवी हजारीबाग
2nd हर्ष यादव हजारीबाग
3rd राजवीर राजेश कुमार रांची
Above 17 Age Group
1st अरिंदम विश्वा रांची
स्केट बोर्डिंग के लिये चयनित खिलाड़ी- सुमंत कुमार, आकाश छेत्री, अमित, अमन और अदम्य दिव्यांश डाडेल.




