Jamshedpur

आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Jamshedpur : आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार आदित्यपुर के रहने वाले निलेश आनंद (30) की मौत हो गयी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर डॉक्टरों ने जांच केबाद उसे मृत घोषित कर दिया. निलेश के परिजनों का कहना है कि वह एमआर का काम करता था. सुबह के समय वह घर से काम के लिए ही निकले हुए थे. इस बीच ही घटना घट गयी. मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- चाईबासा : ठेकेदार से लेवी मांगने वाले पीएलएफआई के छह सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार और नक्सली वर्दी बरामद

 

Related Articles

Back to top button