
Dhanbad : झारखंड की 21 वर्षों की यात्रा में एक भी सरकारी लॉ कॉलेज नहीं खुला. शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सरकारी लॉ कॉलेज खोलने का प्रस्ताव दिया था जो फाइलों में ही दबा रह गई. उक्त बातें धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह ने आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में आयोजित व्याख्यान को संबोधित करते हुए कही.
दरअसल, 60 वर्ष पूरे होने पर आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर की हीरक जयंती मनाई जा रही है. इस उपलक्ष्य में गुरुवार को कॉलेज में शासी निकाय के पूर्व सचिव ललन जी पाठक का जन्म शताब्दी व्याख्यान आयोजन किया गया.
सांसद पीएन सिंह ने कहा कि गोविंदपुर में वर्ष 1959 में स्वतंत्रता सेनानी महावीर प्रसाद महतो ने कोलकाता के व्यवसायी रामसहाय मल मोर के सहयोग से आरएस मोर कॉलेज की स्थापना की थी.
आरएसपी कॉलेज, एसएसएलएनटी कॉलेज, पीके राय कॉलेज व बीएसके कॉलेज भी समाजसेवियों ने खोला था. आज नए कॉलेजों के लिए समाजसेवी आगे नहीं आ रहे.
इसे भी पढ़ें:7वीं-10वीं जेपीएससी के पीटी परीक्षा में पूछे गये चार प्रश्नों के गलत जवाब को लेकर हाइकोर्ट में रिट दायर
वहीं पूर्व आइएएस व साहित्यकार श्रीराम दुबे ने कहा कि आरएस मोर कॉलेज की विकास गाथा में स्वतंत्रता सेनानी महावीर प्रसाद महतो, पूर्व सचिव ललन जी पाठक व पूर्व प्राचार्य डॉ. एसएन राणा का योगदान अविस्मरणीय है.
अतिथियों ने कॉलेज की पत्रिका एकलव्य का विमोचन किया. प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह ने कहा कि हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक साल तक विभिन्न कार्यक्रम होते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें:ये कैसा सुशासनः मधुबनी में जज के चेंबर में घुस कर थानेदार और दारोगा ने पिस्टल के बल पर की जज के साथ मारपीट




