GiridihJharkhand

गिरिडीह : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद भाई पटेल ने जैन मुनि प्रमाण सागर से की मुलाकात

Giridih : केंद्रीय खाद्य, प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद भाई पटेल गुरुवार की शाम गिरिडीह के मधुबन पहुंचे. जहां उनके साथ बोकारो विधायक बिरंची नारायण और जिलाध्यक्ष महादेव दुबे भी मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले मधुबन के गुणायतन भवन पहुंचे और काफी लंबे वक्त से प्रवास कर रहे जैन मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया.

इसे भी पढ़ें:ये कैसा सुशासनः मधुबनी में जज के चेंबर में घुस कर थानेदार और दारोगा ने पिस्टल के बल पर की जज के साथ मारपीट

मुनिश्री से प्रहलाद भाई पटेल ने करीब एक घंटे तक बात की. मुनिश्री ने भी मधुबन आने को लेकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ गुणायतन ट्रस्ट के टस्ट्री अशोक जैन पांड्या, सुनील अजमेरा और दिगंबर जैन न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गोधा समेत जैन समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बताते चलें कि मंत्री प्रह्लाद भाई पटेल जैन मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के बेहद करीबी माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें:प्रियंका गांधी पर लगा कविता चोरी का आरोप, पुष्यमित्र ने कहा ‘सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो’…घटिया राजनीतिक इस्तेमाल के लिए नहीं

Related Articles

Back to top button