Jamshedpur

कोल्हान के कॉलेजों में अब होगी ऑफलाइन पढ़ाई, विवि ने जारी किया आदेश

Jamshedpur : कोल्हान के सभी कॉलेजों में अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी. इसके लिए कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पानी ने सभी कॉलेजों को बुधवार को आदेश भी जारी कर दिया है. कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई कोविड गाइड-लाइन को फॉलो करते हुए करने के लिए कहा गया है. कॉलेज आने वाले छात्रों को कोरोनारोधी वैक्सीन लेना भी अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का भी  उपयोग करने के लिए कहा गया है. नियमों का किसी भी कॉलेज की ओर से अगर उलंघन किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने का काम किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- भाकपा माओवादी के सब-जोनल कमाण्डर और एक एरिया कमाण्डर ने किया सरेंडर

 

Related Articles

Back to top button