JharkhandRanchi

चाइल्ड लाइन से दोस्ती करें और बच्चों को बचायें

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन रेलवे की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें चाइल्डलाइन से दोस्ती के लिए अधिकारियों से लेकर पैसेंजर्स को जागरूक किया गया. कोऑर्डिनेटर राजीव रंजन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बच्चों की सुरक्षा से जोड़ना है. लोग कहीं भी बच्चों को संदिग्ध स्थिति में देखें तो तत्काल इसकी सूचना चाइल्डलाइन को 1098 पर दे सकते हैं. अगर हर कोई चाइल्ड लाइन से दोस्ती कर ले तो बच्चों की तुरंत मदद की जा सकती है. उन्होंने कहा कि लोगों के एक कॉल से बच्चों की जिंदगी बदल सकती है. मौके पर रेलवे चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर राजीव रंजन, सुषमा टोप्पो, मनोज, रेशमा और आनंदित के अलावा जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी, एसएसई और स्टेशन मैनेजर मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:राज्य में वृद्धा पेंशन के लिए एपीएल-बीपीएल की बाध्यता समाप्त: सीएम

अबतक 1809 बच्चे रेस्क्यू

रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे चाइल्ड लाइन की शुरुआत जून 2015 में हुई थी. इसके बाद से चाइल्ड लाइन ने लगातार बच्चों को रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित शेल्टर होम तक पहुंचाया. वेरिफिकेशन के बाद बच्चों को उनके पेरेंट्स को सौंप दिया गया. बताते चलें कि अब तक रेलवे चाइल्ड लाइन में 1809 बच्चों को रेस्क्यू किया है. वहीं 23 बच्चे फिलहाल शेल्टर होम में रखे गये हैं.

इसे भी पढ़ें:पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर आगजनी-पथराव, अयोध्या पर लिखी किताब को लेकर हो रहा विरोध

Related Articles

Back to top button