
Hazaribagh : बरकट्ठा के बरवां के समीप एक टेम्पो के पलटने से नांदो राम नामक व्यक्ति की मौत हो गई है. जो बुचई कपका का रहने वाला बताया जा रहा है. जबकि खागो रजक 50 वर्ष, झली देवी 50 वर्ष और शिला देवी 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं.
घटना सोमवार उस वक्त की है जब साप्ताहिक बाजार आ रही टेम्पो अनियंत्रित होकर बरकट्ठा परसाबाद रोड पर बरवां के नजदीक पलट गई. घायलों को बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
इसे भी पढ़ें:राज्य में वृद्धा पेंशन के लिए एपीएल-बीपीएल की बाध्यता समाप्त: सीएम




