
Musabani : प्रखंड क्षेत्र के गोहला पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ सीमा कुमारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. अवैध बालू का कारोबार करने वाले लोग हमारे गांव से होकर गुजरते हैं. ट्रैक्टर और वाहन चलने के कारण गांव की सड़कें खस्ताहाल हो रही हैं. अवैध खनन से कई तरह की परेशानी भी हो रही है. इसलिए बालू के अवैध कारोबार को अभिलंब रोका जाए. साथ ही ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को अवैध बालू खनन की कई तस्वीरें और वीडियो भी दिखाई गई. जिसके बाद बीडीओ सीमा कुमारी और सीओ प्रशांत हेंब्रम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोहला घाट पर छापामारी की. इस दौरान अवैध कारोबारी अपनी ट्रैक्टर लेकर घाट से चलते बने. परंतु इस छापामारी अभियान के बाद इस कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप है. पिछले दिनों भी बालू के उठाओ को लेकर ट्रैक्टर मालिकों की ओर से बीडीओ से मिलकर कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई थी. परंतु लीज नहीं होने के कारण बालू का किसी तरह का उठाओ अवैध है. आज की कार्रवाई के बाद सड़कों पर दौड़ने वाली ट्रैक्टर गायब हो गई. फिलहाल बालू का उठाव बंद हो गया है. अब आगे क्या कार्रवाई होती है इसे देखना होगा.

किसी को बक्शा नहीं जाएगा
बीडीओ सीमा कुमारी ने कहा कि अवैध बालू का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. लिखित आवेदन आया है. कार्रवाई की जाएगी और पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी कंपनी तालाब के ओल्ड प्लांट रूम का ताला काटकर चोरी




