JharkhandPalamu

पलामू : हरिहरगंज प्रखंड, अंचल और नगर पंचायत कार्यालय में एक साथ हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड, अंचल और नगर पंचायत कार्यालय में चोरी हो गयी है. चोरों ने तीनों जगह मिलाकर पांच लेजर प्रिंटर की चोरी की है. मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ा गया. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

जानकारी के अनुसार प्रखंड, अंचल और नगर पंचायत कार्यालय में गत 4 नवम्बर से अवकाश था. नतीजा कर्मियों का आना-जाना नहीं हो रहा था. इसका फायदा चोरों को हुआ. चोरी की घटना रविवार की रात हुई.

देर रात एक चोर मुंह बांधते अंदर घुसता दिख रहा है. सीसीटीवी लगे एरिया से तेजी से भागता है और मेन गेट और कंप्यूटर कक्ष में चोरी की घटना अंजाम देकर फरार हो जाता है.

इसे भी पढ़ेंPARA TEACHER : अब छठ बाद होगी पारा शिक्षकों के साथ बैठक, बिहार मॉडल को लागू करने का हुआ निर्णय

सोमवार को कार्यालय में चोरी होने की सूचना प्रखंड, अंचल और नगर पंचायत कर्मियों को मिली. सूचना बीडीओ जयप्रकाश नारायण, सीओ वासुदेव राम आदि को दी गयी. बीडीओ और सीओ ने मामले की जानकारी ली.

इधर, सूचना मिलने पर हरिहरगंज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:छठ पर्व को लेकर 10, 11 नवंबर को सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे

इधर, प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक रामलखन राम ने बताया कि नीचे वाले तल्ले पर प्रखंड, जबकि उपरी तल्ले पर अंचल कार्यालय चलता है. प्रखंड कार्यालय से दो, अंचल कार्यालय से एक लेजर प्रिंटर की चोरी की गयी है.

इधर, नगर पंचायत कर्मियों ने बताया कि इस कार्यालय से दो लेजर प्रिंटर की चोरी की गयी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Panchayat Chunaw : इस साल भी पंचायत चुनाव के नहीं दिख रहे आसार

Related Articles

Back to top button