
Chandigarh : केंद्र सरकार के बनाये गये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने शनिवार को पंजाब के होशियारपुर के पांच सिनेमाघरों में अक्षय कुमार अभिनीत “सूर्यवंशी” फिल्म को दिखाने से रोक दिया. उनमें से कुछ किसानों ने सिनेमाघरों के बाहर लगे फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए. जानकारी हो कि दीपावली के मौके पर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टार बड़े बजट की फिल्म सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रीलीज हुई थी.
इसे भी पढ़ें :समीर वानखेड़े के पिता ने मंत्री नवाब मलिक पर ठोका 1.25 करोड़ रुपये मानहानि का केस
विरोध का ये बताया कारण
फिल्म का विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि वे अभिनेता अक्षय कुमार का विरोध उनके प्रदर्शन का समर्थन नहीं करने के लिए कर रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के जिला अध्यक्ष स्वरण धुग्गा की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और फिल्म दिखाए जाने के खिलाफ स्थानीय शहीद उधम सिंह पार्क से स्वर्ण सिनेमा तक विरोध मार्च निकाला. उन्होंने सिनेमाघरों के अधिकारियों को फिल्म का प्रदर्शन रोकने पर मजबूर किया और किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में नहीं बोलने के लिए अभिनेता की निंदा की.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अक्षय कुमार की फिल्मों को तब तक नहीं दिखाने देंगे, जब तक कि कृषि कानून निरस्त नहीं कर दिए जाते. सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे सैकड़ों किसान पिछले साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं.
इसे भी पढ़ें :क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में नया ट्विस्ट, पुलिस के सामने गवाह का दावा- आर्यन को फंसाया गया




