
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर मुखियाडांगा में पुल निर्माण में लगे मजदूरों को एक ट्रक ने रौंद दिया. इस घटना में पुल निर्माण में लगे आशीष हीरा (45) की मौत हो गई. जबकि पवन मंडल और समीर हांसदा बुरी तरह से घायल हो गये हैं. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आशीष बारीपदा ओड़िशा का रहने वाला था.
चाय पीने जा रहे थे
घटना के समय वे चाय पीने के लिए अभी सड़क पर पहुंचे ही थे कि अचानक विपरीत दिशा में तेज रफ्तार में ट्रक सामने से आ गया और सभी को रौंद दिया.मृतक आशीष हीरा के सिर पर ट्रक का चक्का चढ़ गया था. इस कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं.
चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार
घटना के समय लोगों की भारी भीड़ लग गई थी. इसके पहले ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. सूचना पाकर मौके पर एमजीएम पुलिस पहुंची और ट्जरक को जब्त कर लिया. साथ ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

सभी मजदूर हैं मूल रूप से कोलकाता के निवासी
मृतक और घायलों के बारे में बताया गया कि वे मूलरूप से कोलकाता दतपुलिया के रहने वाले हैं. इधर वे बैकबोन कंपनी में काम कर रहे थे. वर्तमान में वे चापाकोल पुतरू थाना गालुडीह में गांव में किराए का मकान लेकर सभी साथ में रह रहे थे,
इसे भी पढ़ें- सीएम हेमंत सोरेन के चांडिल दौरे को लेकर पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील




