
Jamshedpur : घाघीडीह स्थित केंद्रीय कारा में गांजा बेचने के आरोप में परसूडीह पुलिस ने एक रिटायर्ड जवान ब्रजकिशोर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. उसके पास से पुलिस ने गांजा भी बरामद किया है. एएसपी के आदेश पर इस तरह की कार्रवाई जवान के खिलाफ की गई है.
प्रभारी रक्षित के बयान पर दर्ज कराया गया है मामला
घटना के संबंध में केंद्रीय कारा के प्रभारी रक्षित उच्च कक्षपाल विजेंद्र कुमार सिंह के बयान पर ब्रजकिशोर सिंह के खिलाफ परसूडीह थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है.
कैदियों को करता था गांजे की सप्लाई
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उसे सेवानिवृत्त होने के बाद भी घाघीडीह में ड्यूटी दी गई थी. आरोप है कि वह कैदियों को गांजा की सप्लाई किया करता था. अंतत : जेल के अन्य जवानों ने इसकी सूचना जेल सुपरिटेंडेंट को दी. इसके बाद जांच के दौरान दोपहर के समय ही उसकी जांच की गई और वह तीन पुड़िया गांजा के साथ पकड़ा गया. इसके बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर उसे परसूडीह पुलिस को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें- फायरिंग-पथराव में कदमा का जयेश गिरफ्तार, बेल पर छूटते ही अविनाश ने फिर चलाई गोली




