JamshedpurJharkhand

प्रशासन व्रतियों की सुविधा के लिए लागू करे ‘छठ का बाजार-व्रतियों के द्वार’ योजना : सरयू

Jamshedpur जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को रामाधीन बगान बस्ती में स्थानीय लोगों की समस्या सुना. इसके बाद उन्होंने मनीफीट छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आगामी छठ पूजा को लेकर व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को सचेत रहने की बात कही. उन्होंने प्रशासन से कहा कि बाजार में छठ पूजा के लिए फल व पूजन सामग्री के दाम बढ़ें नहीं, इस पर नजर रखनी होगी. साथ ही फल विक्रय केंद्रो का मुहल्लों तक विस्तार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रशासन ‘छठ का बाज़ार व्रतियों के द्वार’ की योजना लागू करे. व्रतियों की सुविधा के लिए सभी को स्वयंसेवी भाव से काम करने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें – काली पूजा का भोग खाने गये युवकों से मारपीट, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप

Related Articles

Back to top button