Lead NewsNational

आखिरकार कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, आगे की रणनीति बतायी

मर्जी के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाने का लगाया आरोप

New Delhi : एक महीने तक बगावती तेवर दिखाने के बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आखिरकार मंगलवार को कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की. अमरिंदर सिंह ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है. अमरिंदर सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह अपनी पार्टी बनाकर 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में अपनी मर्जी के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया. अमरिंदर सिंह ने कहा, ”मेरी मर्जी के खिलाफ और सभी सांसदों की सलाह को देखते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाया गया. सिद्धू ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा और पीएम इमरान खान को गले लगाया था.”

इसे भी पढ़ें:बंगाल में ममता का जलवा बरकरार सभी 4 सीटें जीतीं, हिमाचल में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, जानें अन्य सीटों का हाल

अमरिंदर कर रहे थे सिद्धू का विरोध

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी. पंजाब में सरकार बनने के बाद से ही अमरिंदर सिंह और सिद्धू के रिश्तों में खटास आ गयी थी. सिद्धू ने हाल ही में पंजाब सरकार पर हमले तेज कर दिए थे और सितंबर में अमरिंदर सिंह को पंजाब के सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी.

इसे भी पढ़ें:बिरसा हरित ग्राम योजना: मटेरियल मद का पेमेंट रोक रखें हैं अफसर, बीडीओ-बीपीओ को चेतावनी

सिद्धू को विधानसभा चुनाव में हराने के लिए लगा देंगे पूरा जोर

अमरिंदर सिंह हालांकि सिद्धू को निशाने बनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं. अमरिंदर सिंह दावा कर चुके हैं कि वह नवजोत सिंह सिद्धू को विधानसभा चुनाव में हराने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे. अमरिंदर सिंह ने अलग पार्टी बनाकर बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग की बात भी कही है.

इसे भी पढ़ें:दिवाली पर बंद हो जायेगी मुफ्त राशन की PMGKY, 80 करोड़ लोग होंगे प्रभावित

Related Articles

Back to top button