JharkhandLead NewsRanchi

विधानसभा ने मैन पावर आउटसोर्स कंपनी को हटाया, 80 लोग हुए बेरोजगार

Ranchi : झारखंड विधानसभा ने सोमवार को भवन निर्माण विभाग द्वारा नियुक्त मैनपावर आउटसोर्स कंपनी को हटा दिया है. दीपावाली से पहले लिये गये इस निर्णय से 80 लोग बेरोजगार हो गये हैं. सभी स्थानीय हैं. इतना ही नहीं इनमें से कई विस्थापित भी हैं. मालूम हो कि दो वर्ष पहले झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग ने एनआईपीएल नाम की गैर सरकारी संस्था को एक वर्ष के लिए साफ़ सफाई का काम दिया था.

संस्था को यह कहा गया था कि जो भी सफाई कर्मचारी नियुक्त हों वे स्थानीय हों. इस संस्था ने 80 लोगों को विधानसभा में साफ़ सफाई के काम में लगाया. सभी कर्मचारी विधानसभा से सटी बस्ती के थे. पिछले वर्ष कोरोना के कारण इनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया. अब विधानसभा यह काम भवन निर्माण विभाग के माध्यम से नहीं करा कर खुद से करने जा रही है.

इसके लिए विधानसभा ने नयी संस्था का चयन किया है. नयी कंपनी ने आज से काम शुरू कर दिया है. यही वजह है कि पूर्व से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हटा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:News wing impact : राजभवन और विधानसभा गेट से हटी विद्युत सज्जा, टेंडर के पहले ही सज गये थे भवन

दर्जनों और कर्मियों पर गिरेगी गाज

नयी विधानसभा में अभी गार्डनिंग का काम भी भवन निर्माण विभाग देख रहा है. यहां भी दर्जनों अस्थायी कर्मचारी पिछले दो वर्षों से काम कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार अब यह काम भी विधानसभा भवन निर्माण विभाग से नहीं करा कर खुद करने जा रही है.

इस कार्य के लिए भी पुरानी गैर सरकारी संस्था को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ऐसे में दर्जनों और लोग बेरोजगार हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:गैर असैनिक सेवा से दो बनेंगे आइएएस, पांच के नाम केंद्र भेजे गये

Related Articles

Back to top button