
Jamshedpur : लोक आस्था का महापर्व छठ में महज कुछ ही दिन बचे हैं. पर्व को लेकर श्रद्धलुओं में उत्साह का माहौल है. दूसरी ओर मानगो नगर निगम की ओर से भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए काम शुरू कराया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि निगम अंतर्गत कुल 13 छठ घाटों पर साफ सफाई, लाइटिंग और रास्तों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. इसके अलावे व्रतियों के लिए चेंजिग रूम, टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही
चिन्हित होंगे डेंजर जोन
घाटों पर डेंजर जोन को चिन्हिन्त करने का काम किया जा रहा है. इसके लिए हर घाट पर निगम के कर्मी को बहाल किया गया है. वे निरीक्षण कर सुविधा बहाल करने का काम कर रहे हैं. सरकार की ओर से अभी पूजा को लेकर गाइड लाइन नहीं आया है. निगम सरकार के गाइड-लाइन के तहत सारी व्यवस्था करेंगी.
नदी घाट पर तैनात रहेगी एनडीआरएफ
उन्होंने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए नदी घाट पर गोताखोरों को तैनात किया जायेगा. नदी में नाव के माध्यम से सुरक्षा पर नजर रखी जायेगी. एनडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी नदी घाट पर तैनात किया जाएगा. घाटों को दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा में महिला के पैर पर चढ़ा हाइवा का चक्का, हालत गंभीर




