
Hazipur : जिले में बुधवार की सुबह अपराधियों ने एक युवक को सुबह-सुबह एक युवक को गोली मार दी है. घटना सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के नजदीक की है. जानकारी के अनुसार युवक अपने भाई को हाजीपुर स्टेशन छोड़ने के लिए गया हुआ था,जहां से वह वापस लौट रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं युवक को अस्पताल भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें : वैशाली में अपराधियों ने भारत फाइनेंस कर्मी से दो लाख रुपये लूटे




