Jamshedpur

लव मैरिज के बाद ससुराल पक्ष ने बहू का अपहरण करने का लगाया आरोप

 Jamshedpur :  बिरसानगर थाना क्षेत्र में पहले लड़की पक्ष की ओर से अपहरण करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन छह माह के बाद ससुराल पक्ष की ओर से बहू का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है. यह मामला शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचा.

30 अप्रैल को दोनों ने की थी लव मैरिज

ईशा सिंह और सालिक सिंह ने 30 अप्रैल को लव मैरिज की थी. इसकी जानकारी बिरसानगर थाने में भी दी गई थी. दोनों ने कहा था कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से घर छोड़कर गए हैं.

लव मैरिज के बाद सुलझ गया था विवाद

पूरे मामले में लव मैरिज के बाद दोनों पक्षों का विवाद सुलझ गया था. इधर जब सालिक पत्नी को लेकर ससूराल गया था, तब सालिक को मायका पक्ष ने एक कमरे में बंद कर दिया था और लड़की को लेकर कहीं और चले गए हैं. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग एसएसपी के पास बहू का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पहुंचे.

इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा : नदी में स्नान करने गए दो छात्र डूबे

Related Articles

Back to top button