Jamshedpur

असेम्बली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस ने जिनेवा को लिखा पत्र

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे बर्बरता के खिलाफ विश्व समुदाय हों एकजूट, सीएम व डीसी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Jamshedpur : असेम्बली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस की ओर से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक  हिन्दुओं के साथ हो रहे हिंसक बर्बरता के खिलाफ  यूनाइटेड नेशन हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइटस जिनेवा को पत्र लिखा है. इसकी जानकारी संस्था के चेयरमैन भीष्म सिंह ने बिष्टुपुर में गुरुवार को एक होटल में प्रेसवार्ता में दी. कहा कि बांग्लादेश में हो रहे दंगे, हिंसक घटनाओं पर विश्व समुदाय खामोश है. इसके विरोध में विश्व समुदाय को आगे आना होगा. बांग्लादेश में एक पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन की ओर से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. वहां की सरकार इसे रोक पाने में असमर्थ है. पिछले दस दिनों से लगातार अल्पसंख्यक समुदाय को सुनियोजित तरीके से टारगेट किया जा रहा है. पत्र के माध्यम से यूनाईटेड नेशन से बताना चाहते हैं कि इस घटना को रोकने के लिए विश्व समुदाय को आगे खड़ा करने का प्रयास करें. संस्था की एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश जाकर वहां घटना की जायजा लेगा. बांग्लादेश के आजादी के दौरान 28 प्रतिशत अल्पसंख्यक हिन्दुओं की आबादी थी, लेकिन अब केवल 8 प्रतिशत ही रह गई है. संस्था जल्द ही डीसी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से जमशेदपुर समेत झारखंड में अवैध रूप  रह रहे बंगलादेशियों को देश से बाहर करने की मांग करेंगे. प्रेसवार्ता में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत घोष, वाइस प्रेसिडेंट अरविंद तिवारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- लक्खी पूजा का प्रसाद लेकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

 

Related Articles

Back to top button