Bihar

गया में युवक का अपहरण कर मारपीट, केनार कर्बला के पास फेंका

Gaya : प्रखंड के केनार पहाड़पुर पंचायत स्थित उसरी निवासी जयराम सिंह का भगीना 18 वर्षीय ऋतिक रौशन को उसरी मोड़ से आठ लोगों ने अगवा कर केनार कर्बला के निकट ले जाकर जमकर मारपीट की. मारपीट के क्रम में वहीं पास में खेत में काम कर रही एक महिला ने युवक के चीखने की आवाज सुनकर शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद सभी अपराधी भाग खड़े हुए.

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश के दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाले की हुई पहचान, इकबाल हुसैन को तलाश रही पुलिस

ग्रामीणों ने घायल युवक से पूछताछ कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. गौरतलब है कि ऋतिक रौशन अपने नानी घर उसरी गांव में रहकर पढ़ाई करता है. बुधवार की सुबह भी पढ़ाई करने को लेकर बाजार गया था एवं वापस अपने घर लौटा. मारपीट की सूचना मिलते ही सभी परिवार कर्बला मोड़ पहुंचकर बेहोश पड़े ऋतिक रौशन को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत ऋतिक रौशन को चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें :जेपीएससी की संयुक्त सहायक अभियंता सीधी भर्ती मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 22 से

Related Articles

Back to top button