BiharCrime News

मुंगेर लूटकांड का हुआ पर्दाफाश, 49 लाख की जगह 44 लाख की बरामदगी, आरोपियों को किया गिरफ्तार

Munger : जिले के कोतवाली थाना के सादीपुर मस्जिद के पास  व्यवसायी से  49 लाख नगदी लूट के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है.  पुलिस ने इस दौरान लूट के 44 लाख रुपये बरामद किये हैं. जबकि 49 लाख की लूट हुई थी.  गौरतलब है कि शहर के सबसे बड़े किराना व्यवसायी गोपाल साह अपने दो कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार और सौरभ कुमार के साथ अलग-अलग बाइक पर अपने घर मकसपुर से मुख्य ब्रांच एसबीआइ बैंक पैसा रखने जा रहे थे. कर्मचारी के साथ-साथ व्यवसायी बेटी को लेकर बाइक से पीछे पीछे चल रहे थे.

इसे भी पढ़ें : विधायक खरीद-फरोख्त मामला: 87 दिन बाद भी रांची पुलिस दाखिल नहीं कर सकी है चार्जशीट, सदर डीएसपी बोले-INVESTIGATION IS GOING ON

आगे की बाइक पर दोनों कर्मचारी एक बैग में पैसे लेकर चल रहे थे. तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मछली आढ़त की मस्जिद अहमदिया के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने कर्मचारी की बाइक में टक्कर मार दी. इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझता पिस्टल दिखा कर बाइक सवार ने पैसे से भरा बैग छीन लिया. इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की. बैग लूट कर वे फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें : बोकारो से आये युवक को होटल दिलाने के नाम पर बाइक पर बैठाया और छीन लिये 25 हजार

Related Articles

Back to top button