JharkhandRanchi

Jharkhand Weather : तीन दिन बारिश से राहत नहीं, चलेंगी तेज हवाएं

Ranchi : मानसून के झारखंड से विदा होने के बाद मौसम ने एकबार फिर करवट ली है. दो दिनों से रांची समेत अन्य जिलों में बारिश तेज हो गई है. वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे. वहीं बारिश से राहत की फिलहाल उम्मीद नहीं है. सुबह से शाम तक कई बार रूक-रूक कर बारिश के साथ वज्रपात का पुर्वानुमान किया गया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार लो प्रेशर का क्षेत्र तेलंगाना के पास बना हुआ है. इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवाओं का असर झारखंड में दिख रहा है. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी.

3-4 डिग्री गिरेगा सिटी का तापमान

बुधवार तक बारिश जारी रहेगी. इसके बाद सिटी का मौसम बदलने लगेगा. वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. जिससे कि लोगों को ठंड का एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह ठंड की दस्तक है और इसके बाद से मिनीमम तापमान तेजी से नीचे गिरेगा.

Related Articles

Back to top button