JharkhandRanchi

आजीविका मिशन के लिए 64.49 करोड़ रुपये आवंटित

Ranchi : राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एनआरएलम), आजीविका के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 64.49 करोड़ रुपये राज्यांश की राशि जारी कर दी है. भारत सरकार ने प्रथम किस्त के तहत 96.74 करोड़ रुपये इस योजना के तहत दिए हैं. झारखंड स्टेट लाइवली हूड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के जरिये यह राशि खर्च की जायेगी. महिला सशक्तिकरण सहित एसएचजी को स्वरोजगार उपलब्ध कराने पर काम किया जायेगा. विभाग ने आजीविका मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं पर काम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. प्रशिक्षण के कार्य, ऋण, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा ओर विपणन आदि उपलब्ध कराया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Big News: झारखंड में जल्द बजेगा पंचायत चुनाव का बिगुल, प्रस्ताव तैयार

Related Articles

Back to top button