
New Delhi/Bhopal: मध्य प्रदेश की राजनीति के ‘महाराज’ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. वह अपने घर से रवाना होकर सीधे बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे और वो बीजेपी में शामिल हो गये. नड्डा की मौजूदगी में सिंधिया ने बीजेपी की सदस्यता ली.
बुधवार सुबह से ही यह खबर थी कि सिंधिया दोपहर 12 बजे बीजेपी में शामिल होंगे. जिसके बाद उन्होंने इसपर जवाब देते हुए कहा था कि वह शुभ मुहूर्त में भाजपा में शामिल होंगे.
#WATCH Live from Delhi: Jyotiraditya Scindia joins Bharatiya Janata Party (BJP), in presence of BJP President JP Nadda https://t.co/xBIMuF4CKZ
— ANI (@ANI) March 11, 2020
गौरतलब है कि 10 मार्च 2020 को जब देश का एक बड़ा तबका होली का त्योहार मना रहा था तब मध्यप्रदेश की राजनीति में दिवाली मना रही थी या यूं कहें कि वहां की राजनीति में पटाखे फूट रहे थे. ऐसा इसलिए था क्योंकि कांग्रेस को जबरदस्त झटका देते हुए पार्टी के प्रमुख युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. सिंधिया के साथ ही उनके समर्थक पार्टी के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दिया था.
इसे भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी में एंट्री करवाना आलाकमान के लिए कम मुश्किल नहीं
सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाये जाने की अटकले
कांग्रेस छोड़ने वाले 49 वर्षीय सिंधिया केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. उनकी दादी दिवंगत विजय राजे सिंधिया इसी पार्टी में थीं. ऐसी अटकले हैं कि सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दिया जा सकता है और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है.
#WATCH Jyotiraditya Scindia leaves from his residence in Delhi. pic.twitter.com/AtYsgYs3jq
— ANI (@ANI) March 11, 2020
मंगलवार सुबह जब पूरा देश होली का जश्न मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की.
बैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है. हालांकि, भाजपा सूत्रों ने कहा कि सिंधिया से लंबी बातचीत करने का भगवा पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं का फैसला इस बात को दर्शाता है कि वे उन्हें (सिंधिया को) कितना महत्व देते हैं जिन्हें राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है.
Delhi: Jyotiraditya Scindia is on his way to BJP office and will join the party shortly. https://t.co/rzN1OB8W4X pic.twitter.com/7i09FkOYBJ
— ANI (@ANI) March 11, 2020
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नौ मार्च को लिखे इस्तीफा पत्र में सिंधिया ने कहा कि उनके लिये आगे बढ़ने का समय आ गया है क्योंकि इस पार्टी में रहते हुए अब वह देश के लोगों की सेवा करने में अक्षम हैं. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि उनका पत्र सोनिया गांधी के आवास पर मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मिला. इस दिन उनके पिता और कांग्रेस नेता माधव राव सिंधिया का 75 वां जन्मदिन था.
इसे भी पढ़ें- राज्यसभा के लिए शिबू सोरेन ने किया नामांकन, बोले हेमंत- बीजेपी की गतिविधि पर है पैनी नजर
कांग्रेस नेताओं ने सिंधिया के इस कदम की आलोचना की
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है और ‘‘व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा’’ को विचारधारा से ऊपर रखा.
गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय भाजपा के साथ हाथ मिलाना एक नेता की खुद की राजनीतिक आकांक्षा को दिखाता है. खासतौर पर उस समय जब भाजपा अर्थव्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थाओं, सामाजिक तानेबाने और न्यायपालिका को बर्बाद कर रही है. उन्होंने कहा कि सिंधिया ने जनता के विश्वास और विचारधारा के साथ विश्वासघात किया है. ऐसे लोग यह साबित करते हैं कि वे सत्ता के बगैर नहीं रह सकते. वो जितनी जल्दी छोड़ दें बेहतर है.
Delhi: #JyotiradityaMScindia to join BJP in the presence of party president JP Nadda at party headquarters, media briefing shortly. pic.twitter.com/YWuioq6GOm
— ANI (@ANI) March 11, 2020
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सिंधिया पर हमला करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए दुखद खबर है. चौधरी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने महत्वपूर्ण काम सौंपा था. लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई कि उन्हें दूसरी पार्टी में जाना अधिक सुविधाजनक लगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से दिये गए किसी प्रकार के प्रलोभन ने उन्हें पार्टी बदलने के लिये राजी किया.
इसे भी पढ़ें- मेयर आशा लकड़ा की उपस्थित में धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ वायरल वीडियो पर पुलिसिया जांच शुरू
कमलनाथ सरकार के अस्तित्व पर संकट
सिंधिया के पार्टी छोड़ने के साथ ही उनके समर्थक विधायकों के इस्तीफा देने से मध्य प्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है. विधानसभा अध्यक्ष एन प्रजापति अगर 22 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लेते हैं तो कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ जाएगी.
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में दो सीटें फिलहाल खाली हैं. ऐसे में 228 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास मामूली बहुमत है. अगर 22 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये जाते हैं तो विधानसभा में सदस्यों की प्रभावी संख्या महज 206 रह जाएगी. उस स्थिति में बहुमत के लिये जादुई आंकड़ा सिर्फ 104 का रह जाएगा.
Madhya Pradesh: Posters of Jyotiraditya Scindia with Prime Minister Narendra Modi & Union Home Minister Amit Shah, put up in Bhind. pic.twitter.com/QstJLbQePg
— ANI (@ANI) March 11, 2020
ऐसे में, कांग्रेस के पास सिर्फ 92 विधायक रह जाएंगे, जबकि भाजपा के 107 विधायक हैं. कांग्रेस को चार निर्दलीयों, बसपा के दो और सपा के एक विधायक का समर्थन हासिल है. उनके समर्थन के बावजूद कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर हो जाएगी. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि निर्दलीय और बसपा और सपा के विधायक कांग्रेस का समर्थन जारी रखेंगे या वे भी भाजपा से हाथ मिला लेंगे.




