
Aurangabad : जिले में 20 साल की छात्रा (बीए फाइनल) के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. शनिवार रात छात्रा पड़ोस में रहने वाली सहेली के घर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे अगवा कर कार में बैठा लिया. इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद तीनों आरोपी छात्रा को झाड़ी में फेंककर फरार हो गए. इधर, पेट्रोलिंग पर निकली मुफस्सिल थाना पुलिस ने लड़की को कराहते सुना, फिर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें : मोतिहारी : घरेलू विवाद में छोटे भाई ने घर में फेंका बम, बड़ा भाई व छोटी बहन जख्मी
पीड़ित छात्रा ने बताया कि शनिवार रात पड़ोस के घर अपनी सहेली से मिलने जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही राहुल कुमार ने जबरदस्ती पकड़ कर गाड़ी में बैठाया. इसके बाद किसी अनजान जगह पर ले गया. उसने मेरे चेहरे पर स्प्रे मारकर मुझे बेहोश कर दिया. आंख खुली तो देखा कि मेरे सामने राहुल, उसका दोस्त अविनाश कुमार राम और पंकज राम थे. मैं तीनों से गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने एक न सुनी. तीनों ने मिलकर गैंगरेप किया और मारपीट भी की. इसके बाद धमकी भी दिया कि इसके बारे में किसी को नहीं बताना, वरना अंजाम बुरा होगा.
वहीं, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान छात्रा की कराहने की आवाज सुनाई दी थी. पास जाकर देखा तो छात्रा अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच पड़ी थी. जानकारी लेने पर उसने सारी कहानी पुलिस को बताई जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई और उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई. घटना की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंची और मेडिकल कराकर लड़की का बयान दर्ज किया. महिला थानाध्यक्ष ने कहा की किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा. फरार तीनों आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand News: ग्राम पंचायतों में 99.45 प्रतिशत योजनाओं को मिली स्वीकृति




