
Ranchi: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (CUJ) को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही हैं. बैठक में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्थायी परिसर की दिशा में आ रही समस्या और इन समस्याओं के समाधान पर चर्चा चल रही है. स्थायी कैंपस के पहुंच पथ में आ रही दिक्कत, जमीन उपलब्ध कराने, बिजली कनेक्शन आदि विषयों पर चर्चा हो रही है. इस बैठक में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के अलावा उपायुक्त रांची छवि रंजन, लैंड रेवेन्यू, ऊर्जा विभाग आदि के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःRanchi News: दुर्गापूजा में न हो यातायात से संबंधित परेशानी, ट्रैफिक पुलिस की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर जारी




