Bihar

गोपालगंज में भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Gopalganj : महम्मदपुर थाने के देवकुली गांव में बुधवार की देर रात पीट-पीटकर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृत अधेड़ स्वर्गीय सहदेव ठाकुर के पुत्र उपनेत ठाकुर उर्फ हीरो ठाकुर थे. घटना के संबंध में बताया गया कि उपनेत ठाकुर उर्फ हीरो ठाकुर का पड़ोस में ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था.

इसे भी पढ़ें :  हादसे में पैर खोया पर हौसला नहीं, नरेश एक पैर से 40KM साइकिल चलाकर आते- जाते हैं फैक्ट्री, देखें VIDEO

भूमि विवाद को लेकर उपनेत को घर में ले जाकर हाथ पैर बांधकर पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बैकुंठपुर ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. गोपालगंज जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देवी द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.

इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा काली मंदिर के पास चोरी का प्रयास, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button