
Patna : नगर थाना पुलिस ने देर रात गश्ती के दौरान 44 पुड़िया स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गश्ती दल मौर्य विहार के इलाके में थी. इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों भागने लगे. युवकों की गतिविधि संदिग्ध देख पुलिस ने दोनों को पकड़ा और तलाशी ली, तो उनके पास से 44 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ. पुलिस का कहना है कि 44 पुड़िया स्मैक बरामद होने से साफ पता चलता है कि ये लोग स्मैक सप्लायर हैं जो युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं. थाना अध्यक्ष आर रहमान ने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ लगातार पुलिस को अवैध रूप से नशे के कारोबार के संलिप्त रहने की सूचना मिलती रही है. पकड़े गए अतुल कुमार उर्फ गुड्डू और पीयूष कुमार से पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा काली मंदिर के पास चोरी का प्रयास, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज




