Jamshedpur

सोनारी में 28 फीट की प्रतिमा बनाने के मामले में प्रशासन की दो टूक, गाइड-लाइन का उल्लंघन करने पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई

Jamshedpur : सोनारी के रॉकी मैदान में पूजा कमेटी की ओर से 28 फीट की प्रतिमा बनाने के मामले में जिला प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. इस मामले में जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन की गाइड-लाइन के तहत पूजा कमेटियों को पहले ही बता दिया गया था कि प्रतिमा की लंबाई पांच फीट से ज्यादा नहीं होगी. इसे लेकर थाना स्तर पर पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है. मूर्तिकारों को भी इस गाइड-लाइन की जानकारी दी जा चुकी है. बावजूद इसके इस तरह के मामले में बेवजह विवाद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मामले में कोई समाधान नहीं निकलने पर गाइड-लाइन का उल्लंघन करने वाले पर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस दिशा में प्रशासन ने पहल भी शुरू कर दी है. कोविड गाइड-लाइन के उल्लंघन को लेकर कमेटी के संबंधित पदाधिकारी को नोटिस भी जारी किया गया है. वैसे जिला उपायुक्त ने यह भी कहा कि उन्हें यकीन है पूजा कमेटी के लोग इस मामले में प्रशासन का सहयोग करेंगे. इसको लेकर बातचीत भी की जा रही है. ताकि समस्या का समाधान हो सके.

प्रतिमा हटाना आस्था के लिए ठीक नहीं, सरकार हस्तक्षेप करे : अभय सिंह

इस बीच भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा है कि अब प्रतिमा हटाना आस्था के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर बीच का रास्ता निकालने की मांग की है. उनका कहना है कि प्रतिमा कोई सीमेंट की नहीं है जो उस स्थान पर हमेशा के लिए विराजमान हो जाएगी. यह मिट्टी की मूर्ति है जो 24 जुलाई से बन रही है और अब बनकर तैयार हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें- BIG NEWS : प्रियंका से मिलने जा रहे छत्तीसगढ़ के CM बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका, फर्श पर बैठ कर बोले, बिना मिले नहीं जाऊंगा

 

Related Articles

Back to top button