JamshedpurJharkhand

लौह नगरी बन रही अब चोरों की नगरी, पूर्वी सिंहभूम में सात महीने में हुईं 488 चोरियां

राज्य में राजधानी रांची अव्वल, कोल्हान का टॉपर है पूर्वी सिंहभूम

Raj kishor 

Jamshedpur : लौहनगरी के नाम से पूरे देश में मशहूर जमशेदपुर अब चोरों की नगरी के नाम से मशहूर होता जा रहा है. जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. कोरोना की सेकेंड वेव के दौरान जनवरी 2021 से जुलाई 2021 तक महज 7 महीने में पूर्वी सिंहभूम में चोरी के रिकॉर्ड 488 मामले दर्ज हुए हैं.
जुलाई में सर्वाधिक 94 चोरियां
चोरियों के मामले में राजधानी रांची सूबे में पहले स्थान पर है, पर पूर्वी सिंहभूम ने कोल्हान में टॉप किया है. पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के आंकडों पर नजर डालें तो पिछले जुलाई महीने में सर्वाधिक 94 घटी. उससे पहले मार्च महीने में जिले में 90 चोरी की घटनाएं घटी थीं. इसी तरह बीते फरवरी महीने में जिले भर में चोरी की 70 व जनवरी में 66 चोरियां हुईं.
सात महीने में राज्य में 5,374 चोरियां
वेबसाइट के अनुसार जनवरी से लेकर जुलाई 2021 तक झारखंड में कुल 5,374 चोरियां हुईं. राजधानी रांची में सर्वाधिक 1,754 घटनाएं हुई. वहीं कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम में सबसे कम 103 घटनाएं घटीं. जबकि सरायकेला-खरसावां में 201 वारदातें हुईं.

इन जिलों में चोरी की इतनी घटनाएं (वर्ष-2021)

रांची:- जनवरी-151, फऱवरी-156, मार्च-152, अप्रैल-146, मई-106, जून-153, जुलाई-177.
पूर्वी सिहंभूम:- जनवरी- 66, फऱवरी-70, मार्च-90, अप्रैल-39, मई-45, जून-84, जुलाई-94.
सरायकेला-खरसावां:- जनवरी-24, फरवरी-23, मार्च-28, अप्रैल-20, मई-30, जून-27, जुलाई-30.
पश्चिम सिंहभूम:- जनवरी-08, फऱवरी-09, मार्च-10, अप्रैल-20, मई-10, जून-26, जुलाई-20.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में कोरोना ब्लास्ट, 6 दिनों में मिले 23 मरीज

Related Articles

Back to top button