
Lucknow : यूपी के लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला को 19 वर्षीय लड़की को घर में फुसला कर लाने, बंधक बनाने पति को उसके साथ दुष्कर्म करने की अनुमति देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. लड़की को पीटा भी गया उसकी जीभ काट दी गई ताकि वह घटना का खुलासा न कर सके.
पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 वर्षीय आरोपी महिला पहले लड़की को गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित अपने घर में फुसला कर ले गई, जहां उसने उसे बांध दिया जिसके बाद उसके 45 वर्षीय पति ने सात दिनों में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.
इसे भी पढ़ें :यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा 10 को
किसी तरह लड़की चंगुल से भाग निकली
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), उत्तर, प्राची सिंह ने कहा, दंपति ने यह सोचकर लड़की की जीभ काट दी कि वह बोल न सकें किसी को अपनी पीड़ा के बारे में नहीं बता सके. किसी तरह, लड़की दोनों पति-पत्नी के चंगुल से भाग निकली. जब उसके घाव भरने लगे, तो उसने अपने परिवार को इशारों से अपनी पीड़ा के बारे में बताया मामला दर्ज किया गया.
दूसरे इलाके की एक 19 वर्षीय लड़की रास्ता भटक गई आरोपी आरती से मिली थी, जो उसे 21 सितंबर को अपने घर ले गई थी.
इसे भी पढ़ें :आलू के थोक व्यापारी से 1.50 लाख की लूट मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
गाजीपुर के थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया. उसे बुरी तरह पीटा प्रताड़ित किया अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए उसकी जीभ भी काट दी गई. लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला आरती को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति जीतू सोनी फरार है. पुलिस ने आरती जीतू के खिलाफ दुष्कर्म, गंभीर चोट, गलत तरीके से बंधक बनाने, शादी के लिए मजबूर करने के लिए महिला के अपहरण आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
इसे भी पढ़ें :चार करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग का मामला: आरोपियों के खिलाफ ईडी की विशेष अदालत ने तय किये आरोप
महिला को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे महिला को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेंगे कि उसने लड़की के साथ इतनी क्रूरता क्यों की? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता आरोपी दोनों समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं.
इसे भी पढ़ें :सरकार ने टाटा संस के एयर इंडिया की बोली जीतने की खबर को बताया ‘गलत’




