Jamshedpur

आदित्यपुर में चोरों का आतंक जारी, थाना से सटे दिंदली बाजार में चोरी, व्यवसायी प्रतिष्ठान बंद कर पहुंचे थाना

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला आदित्यपुर थाना से सटे दिंदली बाजार स्थित कपड़े की दुकान में बीती रात चोरी की है. चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और दुकान के रैक पर रखे 30 से 35 हजार के कपड़ों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह दुकानदार को तब मिली जब दुकान खोलने पहुंचे. इस घटना से पूरे बाजार के व्यवसायियों में नाराजगी देखी गई. सभी अपने प्रतिष्ठान बंद कर आदित्यपुर थाना पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई.

सुरक्षाकर्मियों के रवैया पर पर उठे सवाल

इस घटना को लेकर बाजार में तैनात सुरक्षाकर्मियों के रवैए पर भी सवाल उठने लगे हैं. बाजार समिति की ओर से दुकानों की सुरक्षा के लिए नियमित गार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई है. बावजूद इसके रात साढ़े ग्यारह बजे के आस-पास चोरों ने इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया. फिलहाल पुलिस थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें-गुस्से में आकर युवक ने खाई जहर, अस्पताल पहुंचाने के लिए सांसद निधि का एंबुलेंस ने लिया 300 रुपये

 

 

Related Articles

Back to top button