Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

बुंडू में दो बच्चों के पिता ने पत्नी को मार डाला, मासूम बोला- पापा ने मम्मी का गला दबाया

Ranchi : बुंडू थाना क्षेत्र के जामटोली-अलना गांव में विश्वनाथ स्वांसी ने अपनी पत्नी रेवती देवी की अपने दो मित्रों के साथ मिलकर हत्या कर दी. घटना बुधवार देर रात लगभग बारह बजे की है. मृतक रेवती देवी (28 वर्ष) दो बच्चों की मां थी. उसे लगभग आठ वर्ष की एक पुत्री और छह वर्ष का एक पुत्र है. उसका छह वर्षीय पुत्र ने बताया कि उसके पिता विश्वनाथ स्वांसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी माँ की हत्या गर्दन दबाकर कर दी. उस समय गांव में ही उसके घर के बग़ल में जितिया नाच हो रहा था. उसकी बहन और अन्य लोग वहीं नाच स्थल पर थे. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फ़रार हो गए.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली, खलासी की मौत, चालक घायल

जितिया पर्व पर ससुराल (कोकर, रांची) से मायके पहुँची विश्वनाथ की बहन सोमवारी देवी ने बताया कि विश्वनाथ शराब का आदी है और वह शराब पीकर प्राय: अपनी पत्नी को मारा करता था. कुछ दिन पहले ही मृतक को विश्वनाथ द्वारा बेरहमी से पिटाई करने के करने के कारण गर्भपात हो गया था. तब मामला बुंडू महिला थाने तक भी पहुंच था. विश्वनाथ गिरफ़्तार भी हुआ लेकिन वह सुधरा नहीं. शराब के नशे में विश्वनाथ अपने बुजुर्ग माता-पिता की भी पिटाई करता था.

गत रात्रि भी पिटाई की डर से पिता सोनाराम स्वांसी और माता मनमति देवी घर से भाग गए थे. ग्रामीणों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद विश्वनाथ स्वांसी और उसके दोनों दोस्त फ़रार हो गए. गुरुवार सुबह पति विश्वनाथ स्वांसी को उसके एक संबंधी घर से गांववालों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. बुंडू पुलिस ने विश्वनाथ स्वांसी को गिरफ़्तार कर लिया है और अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस और कलहः सीएम बघेल की कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ के 13 कांग्रेसी विधायक पहुंचे दिल्ली

Related Articles

Back to top button