
Mumbai. जियो के जरिए टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाने के बाद अब मुकेश अंबानी ने हेल्थ के सेक्टर में भी कदम रखा है. रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने चेन्नई की विटालिक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहायक इकाइयों की हिस्सेदारी 620 करोड़ रुपये में खरीदी ली है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना काल में ठेकेदारों ने 2 महीने से नहीं दी मजदूरी, मजदूरों के सामने अब रोटी की दिक्कत
विटालिक और उसकी सहायक इकाइयों को नेटमेड्स के रूप में जाना जाता है. आरआरवीएल मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की ही इकाई है. आरआईएल के अनुसार सौदे में उसने विटालिक में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. रिलायंस ने ट्रेसरा हेल्थ, नेटमेड्स मार्केट प्लेस और डाढा फार्मा वितरण का सभी स्वामित्व खरीद लिए हैं
क्या कहा ईशा अंबानी ने
रिलायंस की खुदरा कारोबार निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ” यह सौदा हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है जिसमें हमने देश में प्रत्येक व्यक्ति तक डिजिटल पहुंच की बात कही है. नेटमेड्स के साथ आने से रिलायंस रिटेल अच्छी गुणवत्ता और किफायती हेल्थकेयर उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध करा पाने में और मजबूत होगी.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा फैसला: लीज में दिए जाएंगे देश के तीन एयरपोर्ट, मंत्री ने कहा- यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
नेटमेड्स ने जिस तरह बहुत कम समय में देशभर में डिजिटल फ्रेंचाइजी का विस्तार किया, उसने हमें प्रभावित किया हैं. नेटमेड्स के संस्थापक और सीईओ प्रदीप डाढा ने सौदे पर कहा,” इस संयुक्त मजबूती से हम ईको सिस्टम में प्रत्येक के लिए मूल्यवान सेवाएं को देने में सक्षम होंगे.
2015 में हुई थी स्थापना
विटालिक की स्थापना 2015 में हुई थी और उसकी सहायक कंपनियां फार्मा डिस्ट्रीब्यूशन, बिक्री और कारोबार सहयोग सेवा में है. इसकी अनुषंगी के माध्यम से ऑनलाइन फार्मेसी कारोबार नेटमेड्स के नाम से संचालित किया जाता है, जो उपभोक्ताओं को फार्मासिस्ट से जोड़ती है और सीधे उनके द्वार तक दवाएं, न्यूट्रीशनल और वेलनेस उत्पाद पहुंचाती है.





Thanks so much for the blog post.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I really like and appreciate your blog post.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.