
Dhanbad: धनबाद सदर थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक रोड के समपी युवती से छेड़खानी युवक को महंगा पड़ गया. बताया जा रहा है कि एक स्थानीय युवती इवनिंग वाक कर रही थी. तभी पीछे से बाइक चला कर आ रहे युवक नें युवती से छेड़खानी करने लगा. युवती ने जब हल्ला किया तो युवक भागने लगा. युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी. स्थानीय लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया. युवक पूरी तरह से नशे में था. स्थानीय लोगों और युवती ने युवक की जम कर धुनाई कर दी. बाद में युवक ने सार्वजनिक रूप से युवती से माफी मांगते हुए उठक – बैठक किया. युवक धनबाद के पूजा टाकीज के समीप रहने का बताया जा रहा है. हालांकि मामले की शिकायत थाने में नहीं कि गई है.
इसे भी पढ़ेंःरांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने अपर बाजार के व्यवसायी से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी




