Crime NewsJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने अपर बाजार के व्यवसायी से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी

Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का रांची के व्यवसायियों और बिल्डरों से रंगदारी मांगने और धमकाने का सिलसिला जारी है. इससे कारोबार जगत में दहशत का माहौल है. पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने अब बड़ालाल स्ट्रीट अपर बाजार के व्यवसायी से तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है. इसे लेकर व्यवसायी के कर्मचारी मनीष शर्मा ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें : लातेहार में नक्सलियों से मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, आज दी जाएगी अंतिम विदाई

प्राथमिकी के अनुसार, मनीष शर्मा अपर बाजार के एक बड़े व्यवसायी जालान साहब के यहां काम करते हैं. जालान साहब के मोबाइल फोन पर आने वाले कॉल वे ही रिसीव करते हैं. 18 सितंबर को अपराह्न तीन बजे के करीब जालान साहब के मोबाइल फोन पर एक धमकी भरा मैसेज आया, जो लेटर पैड पर अंकित था.

इसे भी पढ़ें : दुमका में प्रेमी जोड़े को नंगा करके घुमाया गया, जानें पूरा मामला

इस लेटर पैड पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का हस्ताक्षर था. इसमें धमकी दी गई है कि आठ दिन के अंदर तीन करोड़ रुपए पीएलएफआई संगठन को दे दो, अन्यथा फौजी कार्रवाई की जाएगी. पैसे नहीं मिलने पर जान-माल का नुकसान झेलना होगा. मनीष शर्मा ने पुलिस को यह भी बताया कि मैसेज के अलावा जालान साहब के मोबाइल फोन पर एक कॉल भी किया गया, जिसमें दिनेश गोप का नाम लेते हुए तीन करोड़ रुपए नहीं देने पर बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई.

प्राथमिकी में पुलिस से गुहार लगाई गई है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ व्यवसायी और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए. इधर, पुलिस ने जिस नंबर से धमकी भरे मैसेज और कॉल आए हैं, अपनी टेक्निकल टीम के साथ छानबीन में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button