
Jamshedpur : चांडिल के लुपुंगडीह नारायण आईटीआई में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. संस्थापक प्रो. जटाशंकर पांडे पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. प्रो. जटाशंकर पांडे ने कहा उन्होंने देश के प्रथम कांग्रेस पार्टी के विरोध में भारतीय जनसंघ पार्टी का नेतृत्व किया था. उनके नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ. उनकी लिखित अर्थव्यवस्था का एकात्म मानवतावाद भारत के लिए प्रेरणा है. उनकी मृत्यु एक संदेहास्पद तौर पर हुई थी जो आज भी चर्चा में है. इनकी प्रेरणा से आने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा. मौके पर प्राचार्य अमित कुमार, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, निमाई मंडल, विवेक मंडल आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर और सरायकेला से उड़ाये गये 75 मोबाइल के साथ तीनपहाड़ गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार




