
Ranchi : Jee Advanced की रैंकिंग से झारखंड में भी एडमिशन का मौका मिलता है. देश की आईआईटी में से एक आईआईटी धनबाद अपने 15 विभिन्न कोर्स में एडमिशन इसी रैंकिंग से लेता है. राज्य में यह इकलौता संस्थान है जो राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग पर एडमिशन लेता है. यहां बॉयज और गर्ल्स के लिए अलग-अलग सीटें तय है. सभी ब्रांचेज में सीट तय की हुई हैं. आईआईटी धनबाद में कुल 1116 सीट हैं. इसमें लडकों के लिए 900 और लड़कियों के लिए 216 सीट है.
ऐसी है ब्रांच के अनुसार सीटें
केमिकल इंजीनियरिंग : 44 (ओपन), 11 (लड़की )
सिविल इंजीनियरिंग : 55 (ओपन), 14 (लड़की )
कंप्यूटर साइंस : 111 (ओपन), 28 (लड़की )
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : 98 (ओपन), 25 (लड़की )
इलेक्ट्रोनिक एंड कम्यूनिकेशन : 99 (ओपन), 25 (लड़की )
इंजीनियरिंग फिजिक्स : 25 (ओपन), 6 (लड़की )
एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग : 38 (ओपन), 10 (लड़की )
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : 105 (ओपन), 26 (लड़की )
माइनिंग इंजीनियरिंग : 94 (ओपन), 23 (लड़की )
माइनिंग मशीनरी : 45 (ओपन), 11 (लड़की )
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग : 72 (ओपन), 18 (लड़की )
मिनरल मेटलर्जिकल : 36 (ओपन), 09 (लड़की )
मैथेमेटिक कम्प्यूटिंग : 44 (ओपन), 11 (लड़की )
अप्लाइड जियोलोजी : 17 (ओपन), 04 (लड़की )
अप्लाइड जियोफिजिक्स : 17 (ओपन), 4(लड़की )
इसे भी पढ़ेंःसुनिए वायरल ऑडियो, खुद को इरफान अंसारी बताने वाला यह शख्स एसडीएम का नाम लेकर दे रहा कैसी गाली !
तीन अक्टूबर को होगी Jee Advanced
Jee Advanced की परीक्षा तीन अक्टूबर को ली जायेगी. परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी. 25 सितंबर से एडमिट कार्ड डाऊनलोड किया जा सकता है. झारखंड में हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, रांची में परीक्षा केंद्र होंगे. इसके अलावा रामगढ़ में भी केंद्र बनाने की बात चल रही है.




