
Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) वर्टिकल 4 के तहत लाभुकों को आवास का निर्माण करने के लिए रांची नगर निगम ने एग्रीमेंट किया था. 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20 में काफी संख्या में लाभुकों ने काम भी शुरू कराया, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी अबतक आवास का निर्माण पूरी तरह से नहीं किया गया. ऐसे लाभुकों को रांची नगर निगम ने नोटिस जारी किया था. बार-बर नोटिस के बावजूद अबतक रांची नगर निगम क्षेत्र में 1840 लोगों ने काम पेंडिंग रखा है.
ऐसे में रांची नगर निगम ने 15 दिनों के अंदर काम पूरा करते हुए सूचित करने का नोटिस जारी किया है. इसके बाद भी लाभुक काम पूरा नहीं करते हैं तो उन पर एफआइआर दर्ज करायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के भोजपुरी-मगही पर दिये विवादित बयान पर बोले नीतीश- राजनीति के लिए कुछ लोग ऐसा बयान देते हैं
नोटिस बोर्ड पर लाभुकों की लिस्ट
नगर निगम के सभी 53 वार्डों में आवास बनाने का काम चल रहा है. योजना के तहत लाभुकों को चार किश्त में पैसे भी दिये जाते हैं. 1840 लोगों ने नगर निगम से राशि लेने के बाद भी काम नहीं कराया है.
ऐसे लाभुकों की लिस्ट निगम ऑफिस के नोटिस बोर्ड, वेबसाइट www.ranchimunicipal.com के SUO MOTU PRESS RELEASES और वार्ड पार्षद के आफिस में भेज दी गयी है.
इसे भी पढ़ें: पलामू : क्या है यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर पर रहस्य ? तीन और ग्राहकों की संपत्ति हुई गायब !




