GumlaJharkhandLead NewsTOP SLIDER

गुमला में जंगल से इनामी नक्सली राकेश उरांव गिरफ्तार

Ranchi: गुमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर रंथु उरांव के करीबी राकेश उरांव उर्फ मानकी उरांव को चैनपुर थाना क्षेत्र के मरवा जंगल से गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के एक सक्रिय दस्ता व एक लाख का इनामी नक्सली को मारवा जंगल में छिपा हुआ है तथा सुरक्षा बलों की क्षेत्र में सक्रियता आवागमन के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रहा है. इस सूचना के आलोक में गुमला पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन कर चैनपुर के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मारवा इलाके में छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में मानकी उरांव भागते हुए पकड़ा गया.

इसे भी पढ़ेंःपूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में नक्सली कुंदन पाहन की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

पुलिस राकेश उरांव से एक देसी पिस्तौल एक गोली बरामद की है. राकेश पर सरकार की ओर से एक लाख इनाम घोषित थी. पूछताछ के क्रम में राकेश ने बताया गया कि दिनांक 15 जुलाई 2021 को पुलिस व भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए रीजनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव के समय पार्टी के साथ वह दस्ता में भ्रमणशील था. पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी शामिल था. सुरक्षाबलों के द्वारा पूछताछ करने के बाद उसने बताया, कि मरवा गांव के उत्तर पश्चिम दिशा की जंगल की तरफ नक्सली दस्ता के द्वारा विस्फोटक पदार्थ छुपा कर रखा गया है. जिसके उपरांत छापेमारी दल द्वारा राकेश  की निशानदेही पर जमीन के नीचे छुपा कर रखे गए विस्फोटक सामान बरामद किये गये.

बरामद सामान

1.नन इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर 50 पीस

2.सेफ्टी फ्यूज 20 मीटर लगभग 3.इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर तार से जुड़ा हुआ पांच पीस

4.कालेक्स पाउडर 5 पीस 5.नियोजेल 5 पीस

  1. स्टार पाइप 5 पीस

7.स्टार पोल 5पीस

8.सस्पेक्टेड वायर डेटोनेटर एक पीस सहित अन्य विस्फोटक सामान की बरामदगी की गई है.

गिरफ्तार किए गए इनामी नक्सली के विरुद्ध गुमला चैनपुर कुरुमगढ़ मे 8 मामले दर्ज हैं. पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है. जिले के एसपी ने दुहराया है कि नक्सली या तो सरेंडर करें नहीं मार दिये जायेंगे.

 

Related Articles

Back to top button