JamshedpurJharkhandSaraikela

पोटका से आदित्यपुर जा रहा 407 ट्रक पलटा, दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

Jamshedpur : पोटका के मोजोगोड़ा गांव से आदित्यपुर की तरफ जा रहा एक 407 ट्रक सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर मेन रोड पर पलट गया. ट्रक पर दो दर्जन से ज्यादा मजदूर सवार थे. घटना के बाद सभी घायलों को ईलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. हालत में सुधार नहीं आने पर सभी को बाद में एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ये हुए हैं घायल

घायलों में पोटका के हरिणा मेजोगोड़ा गांव के रहने वाले बुद्धेश्वर सरदार, जयराम सरदार, रविंद्र सरदार, राजेश सरदार, करोंदा सरदार, बलराम सरदार, गुणाधर सरदार, सुकमोहनसरदार, महेश्वर, बुधनाथ, शैलेंद्र सरदार आदि शामिल हैं. घटना में नरदा गांव और बड़ा सिकदी गांव के मजदूर भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का ईलाज स्वास्थ्य केंद्र और एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

गैस पाइप लाइन के काम के लिए जा  रहे थे मजदूर

मजदूरों ने बताया कि वे आदित्यपुर के गेल इंडिया कंपनी में गैस का पाइप लाइन का काम करने के लिए जा रहे थे. इस बीच बी पोटका थाना के पहले बड़ा सिकदी गांव के पास 407 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें से करीब आधा दर्जन मजदूरों को गंभीर चोटें आई है.

इसे भी पढ़ें- नक्सलियों के स्थापना दिवस को लेकर झारखंड पुलिस मुस्तैद, अलर्ट जारी

 

 

 

Related Articles

Back to top button