
Ranchi: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में झारखंड राज्य मल्टी परपस वर्कर्स संघ का प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आमंत्रण भेजा था. आईपीएच सभागार नामकुम ,रांची में हुई इस बैठक में मल्टी परपस वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) को समायोजित करने पर चर्चा हुईं. साथ ही उन्हें हर महीने 20,500 रुपए देने पर सहमति बनी. स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि 10 दिनों के अंदर संचिका का निष्पादन कर दिया जाए.
उन्होंने कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री से मिलकर राज्य में कार्यरत एमपीडब्ल्यू को किस तरह समायोजित किया जाय उस पर चर्चा करेंगे. सीएम सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने, संविदा कर्मी, दैनिक वेतनभोगी को समायोजित करने के लिये कार्य कर रहे है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : विराट कोहली का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद T-20 से कप्तानी छोड़ दूंगा, जानें क्या बताया कारण
22 को सत्याग्रह धरना स्थगित
एमपीडब्ल्यू को समायोजित करने के लिए महासंघ के स्तर सीएम, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को कई बार पत्र भेजा जा चुका है. स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें समायोजित किया जाएगा.
इसके बाद संघ 22 सितंबर को सीएम आवास के सामने आहूत सत्याग्रह धरना को स्थगित कर दिया गया. संघ ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद हैं कि मंत्री जी ने जो वादा किया गया है वह पूरा होगा.
प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री सुनील कुमार साह, प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार, संजय कुमार, कार्तिक उरांव, अमरेंद्र,कुमार, प्रभाकर पाठक मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : MS Dhoni और आनंद महिंद्रा दिखायेंगे NCC की मजबूती और उन्नति की राह




