
Ranchi: प्रदेश राजद मिशन 2024 की तैयारियों में अभी से लग चुका है. पार्टी अध्यक्ष (झारखंड) अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. बताया कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव झारखंड को लेकर गंभीर हैं. पार्टी यहां आने वाले समय में और बेहतर करे, इसकी तैयारी है.
18 सितंबर को तेजस्वी रांची आ रहे हैं. इसके बाद आने वाले समय में हर महीने तीसरे शनिवार को झारखंड आने और दो दिनों तक प्रवास पर रहने का भी कार्यक्रम बनाया गया है.
इसका लाभ 2024 के चुनाव में झारखंड में पार्टी को मिलेगा. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज यादव, अनीता यादव सहित अन्य भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : विराट कोहली का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद T-20 से कप्तानी छोड़ दूंगा, जानें क्या बताया कारण
तेजस्वी का जोरदार स्वागत
अभय सिंह के मुताबिक तेजस्वी के स्वागत के लिये 31 तोरण द्वार झारखंड के महापुरुषों के नाम पर बनाये जा रहे हैं. 19 सितंबर को कार्निवल हॉल, डीबडीह (रांची) में पार्टी की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा. इसमें राज्य के सभी चौबीसों जिले और 81 विधानसभा से पार्टी प्रतिनिधि शामिल होंगे.
राजद छोड़कर जो नेता दूसरे दलों में चले गये हैं, पार्टी में उन्हें फिर से जोड़े जाने की पहल भी होनी है. 26 सितंबर को छतरपुर (पलामू) में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा.
तेजस्वी चले आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा. पूरे झारखंड में संगठन को मजबूत और धारदार बनाने का जोरदार प्रयास किया जायेगा. लालू का स्वास्थ्य बेहतर रहा तो वे भी झारखंड दौरे पर आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, नोरा फतेही को भी बुलाया, जानें क्या है मामला




