
Ranchi : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई), रांची चैप्टर ने नवंबर 2017 से जनवरी 2021 में हुई सीए की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को आज सम्मानित किया. इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश के निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. देश के लिए कर संग्रह हो, नये व्यवसाय स्थापित करना हो, कोई नयी निवेश करना हो या व्यवसाय से सम्बंधित कानूनों की जानकारी या अनुपालन करना हो.
हर जगह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम जहां भी हों, जिस भी प्रोफेशन में हों सबसे पहले अपने देश को आगे रखना होगा.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : विराट कोहली का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद T-20 से कप्तानी छोड़ दूंगा, जानें क्या बताया कारण
मौके पर रांची चैप्टर के अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने कहा कि आईसीएआई न केवल सीए के विधार्थियों के लिए विश्व स्तर की उच्च श्रेणी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है अपितु यह चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए भी जीवन भर सेमिनार,कांफ्रेंस, कार्यशाला और छोटे समयाविधि के कोर्स के द्वारा निरंतर उन्हें दुनिया भर के व्यवसाय और इससे जुड़े कानूनों में हुए बदलाव और तकनीकी से जुड़े बदलावों पर शिक्षित करटी है.
उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान संस्थान ने आमजन के लिए बढचढ कर हिस्सा लिया. इस वर्ष जुलाई में सीए स्थापना दिवस के अवसर पर इंस्टिट्यूट अपने शाखाओं, सदस्यों और विद्यार्थियों के माध्यम से 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है. रांची चैप्टर इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : MS Dhoni और आनंद महिंद्रा दिखायेंगे NCC की मजबूती और उन्नति की राह
इस अवसर पर संजय खंडेलवाल, सीए अनिल जैन, इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के संस्थापक सदस्य सीए जे एन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीए अरुण केजरीवाल, सीए सुमित अग्रवाल और रांची शाखा में आयोजित की जाने वाली सॉफ्ट स्किल कोर्स के प्रशिक्षक सदस्य सीए शम्भू चौधरी, सीए अभिषेक केडिया, सीए विवेक शर्मा, सीए शुभम मोदी, सीए अंकित राजगडिया और रांची शाखा के कार्यकरिणी सदस्य सीए पंकज मक्कड़ मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, नोरा फतेही को भी बुलाया, जानें क्या है मामला
स्टूडेंट्स को मिले अवार्ड
- प्रथम स्थान – सीए फाइनल – स्वर्गीय नीरज खंडेलवाल एक्सीलेंस अवार्ड – प्रायोजक – संजय खंडेलवाल
- दूसरे स्थान – सीए फाइनल – स्वर्गीय माना लाल रस्तोगी एक्सीलेंस अवार्ड – प्रायोजक – सीए बिपुल रस्तोगी
- तीसरे स्थान – सीए फाइनल – स्वर्गीय सुभद्रा देवी रस्तोगी एक्सीलेंस अवार्ड – प्रायोजक – सीए बिपुल रस्तोगी
:: - प्रथम स्थान – सीए इंटरमीडिएट – ओम प्रकाश रस्तोगी एक्सीलेंस अवार्ड – प्रायोजक – सीए बिपुल रस्तोगी
- दूसरा स्थान – सीए इंटरमीडिएट – एस एम जैन मेमोरियल एक्सीलेंस अवार्ड – प्रायोजक – सीए अनिल जैन
::: - प्रथम स्थान – सीए फाउंडेशन – रेखा रस्तोगी एक्सीलेंस अवार्ड – प्रायोजक – सीए बिपुल रस्तोगी
इसे भी पढ़ें:मल्टी परपस वर्कर्स को हर महीने मिलेंगे 20 हजार 500




