JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में हैं ऐसे कई गोलचक्कर जहां आपका दिमाग खा जायेगा चक्कर और कट जायेगा चालान

Jamshedpur : लौहनगरी जमशेदपुर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण करने को लेकर टाटा स्टील और जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है. लेकिन सड़क बनाने वाले इंजीनियरों ने कई जगह सड़क को स्टाइलिश और अनोखा दिखाने के चक्कर में दो से तीन गोलचक्करों का निर्माण कर दिया है. साथ ही कहीं-कहीं तो समानांतर सड़क बना दी है, जो एक ही तरफ चलने के लिए है. ऐसी जगहों पर वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं कि वे किस तरफ जायें. इन गोलचक्करों पर न तो किसी रास्ते पर वन वे का बोर्ड लगाया गया है, न ही कोई मार्क दिया गया है. इसके चलते पब्लिक कंफ्यूज हो कर अपनी गाड़ियां मोड़ती हैं और ताक में बैठे ट्रैफिक पुलिस के जवान रांग साइड से गाड़ी घुसाने के चक्कर में उनका फाइन काट देते हैं.

पुराना कोर्ट के पास दो गोलचक्कर और इतने रास्ते हैं कि नया आदमी क्नफ्यूज हो जाता है.

 

राहगीर विकास कुमार कहते हैं कि साकची मनोकामना मंदिर के गोलचक्कर से मैं रोज निकलता हूं. कई-कई दिन तो रैश ड्राइविंग करने वाले लोग कहीं से भी अपनी गाड़ियां मोड़ लेते हैं, जिसके कारण मेरा दो-तीन बार एक्सीडेंट होने से बचा है.

———————————————

व्यवसायी मिठु जायसवाल ने इस सड़क को लेकर अपना अनुभव सुनाया.  उन्होंने कहा कि कल बसंत टॉकीज के पास में खड़ा था. एक बुजुर्ग दंपति बाइक से आ रहे थे. कुछ ट्रैफिक पुलिस वालों ने रोक कर उनका फाइन काटा. जब बुजुर्ग दंपति ने कारण पूछा तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें कहा कि आपकी गाड़ी रांग साइड पर चल रही थी, जबकि उस गोलचक्कर पर कहीं भी वन-वे का बोर्ड नहीं लगा है.

जुबली पार्क के सामने भी कौन सा रास्ता आने का है और कौन सा जाने का, पता ही नहीं लगता.

इन गोलचक्करों और सड़कों पर न तो संकेत अंकित है, न कहीं वन-वे लिखा है और न ही यातायात सिपाही ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खड़े रहते हैं. यहां ट्रैफिक पुलिस रहती तो है, लेकिन वह किनारे खड़ी होकर यातायात नियंत्रण के बदले फाइन काटने में यकीन रखती है. इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. दो-तीन गोल चक्कर होने के कारण दुर्घटनाओं की भी समस्या बढ़ जाती है. अधिकतर लोग यह सोचकर कंफ्यूज रहते हैं कि वे अपने वाहनों को किधर से मोड़ें. इसके चक्कर में आये दिन कोई न कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है. साथ ही बचीखुची कसर ट्रैफिक जवान लोगों की जेब ढीली कर कर निकाल देते हैं.

इसे भी पढ़ें – यौन शोषण मामला: सुनील तिवारी की पत्नी ने हाइकोर्ट से की सीबीआइ जांच की मांग

Related Articles

Back to top button